खूनी ब्लॉगर (भूतिया लड़का)- डरावनी हिंदी भूतिया कहानी

यह कहानी एक १३ साल की ब्लॉगर लड़के की है। जिसका नाम रोहन था। वह अक्सर कंप्यूटर रूम में ही रहता था, रोहन के मम्मी पापा उसे जब भी अपने पास बैठने को कहते, तो वह अपने कंप्यूटर रूम भाग जाता है। उसके मम्मी पापा समझ नहीं पा रहे थे, कि उसे कंप्यूटर और इंटरनेट की इतनी लत क्यों लग चुकी है। खूनी ब्लॉगर

हमेशा की तरह एक रात 12 बजे रोहन लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा होता है, और लोग उसे डिसलाइक और गालियों के कमेंट्स दे रहे थे। यह सिलसिला रात ३ः३० बजे तक चलता रहा लेकिन रोहन इसके बाद बर्दाश्त नहीं कर पाया, और लाइव स्ट्रीमिंग में ही सबके सामने फाँसी लगा ली। सभी दर्शक यह देखकर सन्न रह गए। रोहन की लाइव स्ट्रीमिंग, तेज़ी से वायरल होने लगी, और न्यूज़ चैनल्स भी उसकी पूरी स्ट्रीमिंग दिखाने लगे। पूरे इंटरनेट की दुनिया में ये वीडियो 24 घंटे में वायरल हो गया। सभी यूज़र्स इसी वीडियो की चर्चा कर रहे थे।

इस घटना के कुछ समय बीतने के बाद माहौल ठंडा हो जाता है। सभी इस हादसे को भूल जाते हैं। लेकिन अब सिलसिला शुरू होता है, मौत का। अचानक बहुत से इंटरनेट यूज़र्स की मौत होने लगती है। लेकिन किसी को पता नहीं चलता कि, इतने सारे लोग क्यूं मारे जा रहे हैं। सभी की मौत केवल एक हादसा लगती। कोई करंट लगने से मरता, तो कोई कुर्सी से गिरने से। सभी की मौत का अलग अलग कारण होता। मौत का खेल कई महीनों तक चलता रहा। इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एवं कई देशो की पुलिस इतनी सारी मौतों से परेशान हो चुके थे। Bhoot Ki Kahani

खूनी ब्लॉगर

उन्हें एक बात समझ नहीं आ रही थी की सभी हादसे कंप्यूटर के ही सामने क्यों हो रहे हैं। तभी इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को मृतकों के इंटरनेट अकाउंट चेक करने के बाद पता लगता है कि कुछ समय पहले ही इन सभी ने किसी एक ही वीडियो पर नेगेटिव कॉमेंट और गालियाँ दी थी। और वह ब्लॉगर रोहन का लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो था।

मौत का कारण तो पता चल रहा था। लेकिन यह पता नहीं चल पा था, कि कोई मरा हुआ इंसान भला कैसे, किसी को मरने के लिए मजबूर कर सकता है। तभी कंप्यूटर साइंस रिसर्च सेंटर में, यह सारा डाटा और उन सभी लोगों के कम्प्यूटर्स भी जाँच के लिए भेजे जाते हैं। वैज्ञानिक अपने शोध मे पता लगाते हैं, कि मारे गए सभी यूज़र्स के इंटरनेट फ्रीक्वेंसी में कुछ परिवर्तन हुआ है, और मरने से पहले सभी के कंप्यूटर स्क्रीन में रोहन की लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो चल रही थी, जबकि रोहन को मरे हुए कई महीने गुज़र चुके थे। Aatma ki Kahani

फिर भला रोहन कैसे लाइव स्ट्रीमिंग कर सकता है। और वैज्ञानिको को यह भी पता चला कि लाइव स्ट्रीमिंग करते करते रोहन, इंटरनेट यूज़र्स को सम्मोहित करने वाला विजुअल दिखाता है। उसके बाद रोहन जो कहता है, इंटरनेट यूज़र्स उसी के अनुसार कार्य करने लगता है, और ख़ुद आत्महत्या कर लेता है। सभी को यह कारण पता चलने के बाद कुछ बचे हुए यूज़र्स की खोज की जाती है, और उन्हें कई वर्षों तक कम्प्यूटर से दूर रखा जाता है। कई वर्षों के बाद सभी रोहन को भूल जाते हैं। सभी को लगता है रोहन ने अपना बदला ले लिया और अब रोहन की आत्मा को शांति मिल जाएगी। तभी एक और यूज़र अपने सर में गोली मार देता है, और कहानी ख़त्म हो जाती है।

परछाई का साया

अमित को हमेशा से पुरानी, वीरान जगहों में एक अजीबोगरीब आकर्षण महसूस होता था। जब उसे अपने परदादा की दूरदराज ...

हवेली का शाप

एक ठंडी, बरसाती रात थी जब विक्रम सुनसान सड़क पर अपनी गाड़ी चला रहा था। शहर से दूर, एक पुराने ...

प्रेतवाधित गुड़िया का रहस्य

अंजलि ने शहर की हलचल से दूर, एक शांत गाँव में स्थित पुराना पुश्तैनी घर खरीदा। उसे लगा था कि ...

वीरान हवेली का रहस्य

रोहन अपने दोस्तों के साथ गांव के किनारे बनी वीरान हवेली के सामने खड़ा था। यह हवेली कई सालों से ...

लालची सास का श्राप

ममता देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने राहुल से कहा, "इस अभागन के पेट में फिर से लड़की ...

प्रेतवाधित कलाकृति का अभिशाप

पुराने शहर के एक सुनसान कोने में, एक पेंटर रहता था जिसका नाम था रमेश। उसकी कला में एक अजीबोगरीब ...

भूतिया गुफा का खौफ

मोहन नगर राज्य में राजा विक्रम सिंह का राज था, जहाँ समृद्धि पर एक प्राचीन अभिशाप का साया मंडरा रहा ...

ब्रह्मदैत्य का ब्रह्मास्त्र

आईने के सामने खड़ी मोइला अपने सीने पर उभरे त्रिशूल के निशान को भय से निहार रही थी। तभी एकाएक, ...

वीरान गाँव का रहस्य

राजन एक अकेले यात्री था जो पहाड़ों में एक नया रास्ता खोजने निकला था। सूरज ढलने लगा और घना कोहरा ...

काल भैरवी का क्रोध

कालीबाड़ी गाँव में हर तीन साल पर काल भैरवी की एक विशेष आरती होती थी। यह एक प्राचीन परंपरा थी, ...

प्रेतवाधित हवेली का निर्माण

माया ने शहर की भागदौड़ से दूर, एक छोटे, शांत गाँव में एक पुराना मकान किराए पर लिया। मकान थोड़ा ...

अंधेरे की आहट

माया ने शहर की भागदौड़ से दूर, एक छोटे, शांत गाँव में एक पुराना मकान किराए पर लिया। मकान थोड़ा ...